गढ़वा : पीडीजे मनोज प्रसाद के हाइकोर्ट जज बनने पर विदाई समारोह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद को झारखंड हाइकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने विदाई समारोह आयोजित किया. पूर्व अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा ने उनके योगदान को सराहा.

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद को झारखंड हाइकोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने पर गढ़वा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह में अधिवक्ताओं ने पीडीजे मनोज प्रसाद को सम्मानित करते हुए उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा ने कहा कि न्यायिक सेवा के दौरान मनोज प्रसाद का मार्गदर्शन और कार्यशैली गढ़वा की न्यायिक एवं विधिक बिरादरी के लिए हमेशा यादगार रहेगी. उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता से अधिवक्ताओं को काफी कुछ सीखने का अवसर मिला.

गढ़वा से उनका हाइकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में जाना जिले के लिए भी गौरव की बात है.वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने कहा कि गढ़वा में कार्यकाल के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों से मिले सहयोग और स्नेह को वे हमेशा याद रखेंगे.

उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने श्री प्रसाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. पूरा समारोह सम्मान, आभार और आत्मीयता से भरा रहा.

अधिवक्ताओं ने उनके मार्गदर्शन, नेतृत्व और विधिक क्षेत्र के योगदान को याद किया. सभी ने झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में मनोज प्रसाद के सफल कार्यकाल और नयी भूमिका में विशिष्ट पहचान बनाने की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर गिरीश कृष्ण सिन्हा, सौरभ धर दुबे,एस.एन. विश्वकर्मा, मृत्युंजय तिवारी, विनोद पाल, बिरगु विश्वकर्मा, प्रेम नाथ सिंह, पंकज विश्वकर्मा, सच्चिदानंद धर दुबे, अनुराग चंदेल, पितरूस मिंज, अमरेंद्र गुप्ता, ललित पांडेय एवं मीरा तिवारी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola