रमकंडा: डीलर बदलो, तभी राशन लेंगे, ग्रामीणों ने तालाबंदी कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीणों ने राशन डीलर देवलाल राम पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. डीलर बदलने की मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

रमकंडा. मंगराही गांव में राशन आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार की रात विरोध जताते हुए डीलर देवलाल राम के माध्यम से राशन लेने से इनकार कर दिया. ग्रामीणों ने राशन रखे घर में तालाबंदी भी की.

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि दो सितंबर को समाहरणालय पहुंचकर उन्होंने देवलाल राम से राशन नहीं लेने की लिखित शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम से की थी. डीएसओ ने किसी अन्य डीलर से राशन दिलाने का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद करीब 20 दिन बाद देवलाल राम के नाम से राशन आवंटित कर दिया गया.

ग्रामीणों ने डीलर पर पूर्व में भी राशन वितरण में अनियमितता के आरोप लगाये हैं. उन्होंने मांग पर पुनर्विचार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. इस संबंध में डीएसओ देवानंद राम से फोन पर पक्ष लेने का प्रयास किया गया. आरोपों के बारे में पूछने पर उन्होंने ‘ठीक है’ कहा और फोन काट दिया. दोबारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola