करमा पर्व पर श्रद्धालुओं से मिले समाजसेवी पंकज कुमार सिंह, मांदर व गमछा देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करमा पर्व पर समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से मिलकर दी बधाई. यह पर्व प्रकृति, प्रेम और एकता का प्रतीक है, जो परंपराओं को जीवंत रखता है.

विज्ञापन

केतार. करमा पर्व के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के परती, पाचाडुमर एवं चांदडीह गांव में समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने करमा पर्व मना रहे श्रद्धालुओं एवं आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को मांदर एवं गमछा वितरित कर सम्मानित किया. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है. ऐसे पर्व हमारी लोक संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola