टीचर नीड्स एनालिसिस के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन

Updated at : 24 Apr 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
टीचर नीड्स एनालिसिस के तहत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन

प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत टीचर नीड्स एनालिसिस के तहत ऑनलाइन परीक्षा का उदघाटन किया.

विज्ञापन

श्रीबंशीधर नगर. प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत टीचर नीड्स एनालिसिस के तहत ऑनलाइन परीक्षा का उदघाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन , बीआरपी श्रीकांत चौबे,शिक्षक द्वरिका नाथ पांडेय, सीआरपी सजंय कुमार सिंह ,अजय कुमार, प्रशांत कुमार देव व शक्ति दास सिन्हा ने सयुंक्त रूप से किया. टेस्ट के पूर्व सभी शिक्षकों से सेंटा एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया था. यह टेस्ट 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का बैचवार टेस्ट लिया जायेगा. टीचर नीड्स अससेमेंट के तहत हो रहे टेस्ट निरीक्षण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने किया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि विभागीय स्तर पर समय- समय पर इस तरह का टेस्ट लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है. शिक्षकों ने प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को परीक्षा में आ रही तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर श्री पांडेय ने परीक्षा में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने का निर्देश शिक्षक अविनाश कुमार, शशि कांत प्रसाद यादव, बीआरसी कंप्यूटर ऑपरेटर, बीआरपी, सीआरपी को दिया.मौके पर रिसोर्स शिक्षक शशि कांत पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर राज कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार देव, बिनोद ठाकुर, अलीम आंसारी,विनोद महतो,सुजीत कुमार यादव सहित प्रशिक्षण स्थल पर सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola