पंडा नदी में तैरता मिला वृद्ध का शव
पंडा नदी में तैरता मिला वृद्ध का शव
खरौंधी थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को ग्रामीणों को राजी बस्ती के पीछे पंडा नदी में वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता मिला. लोगो ने इसकी सूचना खरौंधी थाना को दी. इसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. तब तक मृतक का बेटा राजकिशोर सिंह, जमुना सिंह, भाई राम टहल सिंह, नाती हृदय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. मृतक की पहचान यूपी कोन थाना के घघिया निवासी मानिकचंद सिंह के रूप में की गयी है. मृतक के बेटे राजकिशोर सिंह ने बताया कि मृतक मानिकचंद सिंह रविवार की सुबह में पंडा नदी में स्नान करने गये थे. उनके बाढ़ में बह जाने की आशंका है. उन्होंने प्रशासन से शव घर ले जाने की अनुमति मांगी. एएसआइ निरंजन सिंह ने उनसे आवेदन लेकर शव सौंप दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए