खजुरी जलाशय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खजुरी जलाशय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

मझिआंव. बिश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा विधानसभा में सवाल उठाये जाने के बाद शनिवार को वरीय अधिकारियों की टीम ने खजुरी जलाशय योजना का स्थल निरीक्षण किया. टीम में मेदिनीनगर के अधीक्षण अभियंता रमाकांत कुमार, गढ़वा के कार्यपालक अभियंता डेविड तिर्की सहित अन्य तकनीकी अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने खजुरी जलाशय के साथ-साथ बायीं बांकी नहर की स्थिति का भी जायजा लिया. सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि इस जलाशय से किसानों को अधिकतम लाभ कैसे पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट जल संसाधन और लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपी जायेगी, जिसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार होगी. विधायक प्रतिनिधि भानु पासवान ने बताया कि विधायक का प्रयास है कि जलाशय से बीरबंधा, भुसुआ, लकड़ी, आमर, बकोइया और रेसुआ जैसे क्षेत्रों के हजारों किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचे। मौके पर सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनीय अभियंता राजेंद्र कुमार, करुणापति त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola