नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन माह पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के मझिआंव में 19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया है।

विज्ञापन

गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा पश्चिम टोला (अंबेडकर टोला) में 19 वर्षीय नवविवाहिता सत्यवती देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान रंजीत कुमार राम की पत्नी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में अकेली थी

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को टोले में एक लकवाग्रस्त महिला की मौत हो गयी थी. उसके अंतिम संस्कार में मृतका के पति और ससुर गये थे, जबकि सास खेत में काम करने गयी थी. इसी दौरान घर में अकेली सत्यवती ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली.

ये भी पढ़ें: पलामू में फोरलेन सड़क निर्माण में लगे दो मजदूर को अपराधियों ने मारी गोली

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं

थाना प्रभारी के अनुसार सत्यवती की शादी करीब तीन माह पूर्व मई में पलामू जिले के जपला में हुई थी. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा जायेगा. मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola