गढ़वा के केतार बाजार में मकान का दिवार ढहा, मलबे से निकले प्राचीन चांदी के सिक्के
चांदी का सिक्का (Photo: AI)
झारखंड के केतार बाजार में भारी बारिश के कारण एक पुराने मकान की दीवार ढह गई, जिससे प्राचीन चांदी के सिक्के मिले। इलाके में मची सनसनी, जानें पूरी खबर।
गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले के केतार प्रखंड स्थित केतार बाजार में भारी बारिश के कारण एक पुराने मकान की मिट्टी की दीवार ढहने के बाद अचानक चांदी के प्राचीन सिक्के मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया.
आपके शहर में
भारी बारिश के कारण ढहा दीवार
जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण पुराने मकान की मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई. मलबा हटाने के दौरान दीवार के अंदर छिपाकर रखा गया मिट्टी का एक घड़ा (गगरा) नीचे गिरकर टूट गया. घड़ा टूटते ही उसमें रखे चांदी के पुराने सिक्के चारों ओर बिखर गए.
लोग उठा के ले गए घर
बताया जा रहा है कि सिक्के बिखरने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग उन्हें उठाकर अपने साथ ले गए. इसी बीच मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे और जमीन पर बिखरे चांदी के सिक्कों को बटोरकर अपने साथ घर ले गए.
ये भी पढ़ें: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन माह पहले हुई थी शादी
चर्चा का विषय बनी घटना
घटना के बाद केतार बाजार में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों के बीच सिक्कों के प्राचीन होने और उनकी वास्तविक संख्या व कीमत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, इन चांदी के सिक्कों की सही संख्या, प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. यदि सिक्के वास्तव में पुरातात्विक महत्व के हैं, तो उनके संबंध में प्रशासन अथवा पुरातत्व विभाग की जांच महत्वपूर्ण हो सकती है. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर सिक्कों की वास्तविकता और घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए