यूजीसी एक्ट मामले में संयमित रहे मुस्लिम समाज : सदर
यूजीसी एक्ट मामले में संयमित रहे मुस्लिम समाज : सदर
भवनाथपुर. प्रखंड सदर अख्तर अंसारी ने मुस्लिम समाज से यूजीसी एक्ट के मामले में संयमित रहने की अपील की. अख्तर अंसारी ने कहा कि जब मुस्लिम समाज पर अत्याचार हो रहा था, तब हम ओबीसी नहीं थे, तीन तलाक कानून लाकर हमारे शरीयत से छेड़छाड़ हो रहा था तब वह ओबीसी से नहीं थे. अख्तर अंसारी ने कहा कि जब मस्जिद मदरसा के साथ अवैध का धब्बा देकर अपमानित किया गया तब हम ओबीसी नहीं थे. अख्तर अंसारी ने कहा कि देश में एकता और अखंडता पर खतरा मंडरा रहा है. सभी को एक रहने की जरूरत है. देश गुलामी के किनारे पहुंच चुकी है और देश कमजोर हो रहा है. ऐसे समय में एकता बनाये रखने की जरूरत है. देश में यूजीसी एक्ट की जरूरत नहीं है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए