पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें.

विज्ञापन

गढ़वाः पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ चल रही थीं और रांची में उनका इलाज चल रहा था.

विज्ञापन

कहा- समाज और राज्य को हुई अपूरणीय क्षति

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola