विश्वकर्मा पूजा पर भवनाथपुर में ई-स्कूटी शोरूम का शुभारंभ
शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ करते संचालक की दादी | Prabhat Khabar Network
भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर केके राज ट्रेडर्स ने नया ई-स्कूटी शोरूम खोला है. ग्राहकों को एक सप्ताह तक विशेष ऑफर के तहत 2500 रुपये की छूट और आकर्षक उपहार मिल रहा है.
भवनाथपुर. भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर विश्वकर्मा पूजा पर ई-स्कूटी शोरूम का शुभारंभ, दादी ने फीता काटकर किया उद्घाटन भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ पर विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर ई-स्कूटी के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया. केके राज ट्रेडर्स के संचालक गौरव राज सिंह की दादी शिला देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया.
इस अवसर पर संचालक गौरव राज सिंह ने बताया कि ग्राहकों के लिए एक सप्ताह तक विशेष ऑफर दिया जा रहा है.शो-रूम में 38 हजार से 80 हजार रुपये तक की रेंज में ई-स्कूटी उपलब्ध है.उन्होंने बताया कि उद्घाटन ऑफर के तहत एक सप्ताह तक प्रत्येक स्कूटी की खरीद पर 2500 रुपये की विशेष छूट के साथ एक सुंदर और आकर्षक उपहार भी दिया जा रहा है.
शुभारंभ के अवसर पर पांच गाड़ियों की बिक्री हुई. संचालक ने बताया कि गाड़ियों कि डिमांड बढ रही है. ग्राहक ऑफर का लाभ उठाएं यह बेहतर सेवा का अवसर है. उद्घाटन समारोह मे दिलीप सिंह ,मानस सिंह, गोविंद सिंह, कृष्णा सिंह,अजित सिंह,बुचुल राम, धिरेंद्र सिंह, जवाहिर सिंह सहित स्थानीय लोग और ग्राहक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए