MMDR संशोधन कानून के विरोध में सभी प्रखंडों में झामुमो का धरना
प्रसवर्ता करते झामुमो नेता | Prabhat Khabar Network
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून, 2026 का विरोध कर रहा है. शनिवार, 19 सितंबर को राज्यभर के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.
गढ़वा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार, 19 सितंबर को गढ़वा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. झामुमो कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन कानून, 2026 के प्रावधानों के विरोध में धरना देंगे. पार्टी ने राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को विरोध कार्यक्रम की घोषणा की है.
धरना की अध्यक्षता संबंधित प्रखंड समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी करेंगे. झामुमो के जिला सचिव शरीफ अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड के हित प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था में प्राकृतिक एवं खनिज संपदा की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में खनिज संसाधनों से जुड़े कानूनों में ऐसा कोई बदलाव, जिससे राज्य के अधिकार और स्थानीय हित प्रभावित हों, उसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी.
प्रखंड मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता
जिला सचिव ने कहा कि शनिवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी के पदाधिकारी, पंचायत स्तर के कार्यकर्ता एवं समर्थक एकजुट होकर धरना देंगे. धरने के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी आपत्ति पहुंचायी जायेगी और कानून में किये गये प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग की जायेगी.
मौके पर शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, तनवीर आलम और जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए