खतियान संघर्ष समिति का किया गया विस्तार

खतियान संघर्ष समिति का किया गया विस्तार
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति प्रखंड भवनाथपुर अंतर्गत सिंदूरिया पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया. इसकी शुरुआत निर्मंल महतो की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. इसके बाद पंचायत कमेटी का गठन किया गया. इसमें अरविंद कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सचिव सोनू गुप्ता, सह सचिव हंसराज गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल पासवान व मीडिया प्रभारी अभय कुमार तथा सदस्य के रूप मे छोटे लाल साह, रौशन बियार, पप्पु पासवान, विकास यादव, बिरेंद्र भईया,धनंजय कुमार व दिनेश कुमार को चुना गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल गुप्ता व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की ही तरह हमें भी लडाई लड़नी होगी. मौके पर उपाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, प्रखंड सचिव शैलेश कुमार गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास बियार सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










