छात्राओं को सड़क व साइबर सुरक्षा की दी गयी जानकारी

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छात्राओं को सड़क व साइबर सुरक्षा की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

मझिआंव. पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर बरडीहा थाना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया. इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से विशेषकर महिलाओं के प्रति हिंसा, उत्पीड़न आदि की घटनाएं बढ़ी हैं,इसे तभी कम किया या रोका जा सकता है, जब छात्राओं को जागरूक किया जाये. छात्राएं जब जागरूक होंगी, तो वे अपने अपने घरों व आस पास के घर की महिलाओं को भी जागरूक करेंगी.इन्होंने बताया कि इसके अलावा छात्राओं को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों एवं साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया गया. मौके पर विद्यालय की वार्डन कंचन कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं क���या है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola