कार से जोरदार भिड़ा ई-टेंपो, अंदर फंसा चालक; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर कार और ई-टेंपो की भीषण टक्कर में चालक प्रदीप मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर बकोइया स्कूल के समीप मंगलवार दोपहर कार और ई-टेंपो की जोरदार टक्कर में घायल ई-टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के परता गांव निवासी नागेंद्र मिश्रा के पुत्र 35 वर्षीय प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बताया गया कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चालक उसमें फंस गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदीप मिश्रा गढ़वा की ओर से लौट रहा था. इसी दौरान मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर कार से उसकी टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे से कुछ समय पहले बकोइया गांव में मुख्य पथ पर एक 10 वर्षीय बच्ची भी ई-टेंपो की चपेट में आ गयी थी. ग्रामीणों के रोकने पर चालक ने कथित तौर पर 2500 रुपये देकर वहां से जाने की बात कही थी. इस दावे की पुलिस जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद मझिआंव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola