गढ़वा में मोबाइल रखने को लेकर भिड़ीं दो महिलाएं, पत्थर लगने से एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में मोबाइल को लेकर दो महिलाओं के बीच हुई हिंसक झड़प, पत्थर लगने से महिला और उसका बेटा घायल। सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज। जानें पूरी घटना की जानकारी।

विज्ञापन

गढ़वा. गांव में मंगलवार को मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद दो महिलाओं के बीच मारपीट में बदल गया. इस दौरान पत्थर लगने से बरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके 10 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार को भी चोट लगी. बरती देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

बताया गया कि बरती देवी की चचेरी गोतनी रीना देवी की 18 वर्षीय बेटी को हूर गांव निवासी सकेंद्र चौधरी ने मोबाइल दिया था. रीना की बेटी उक्त मोबाइल बरती देवी की 15 वर्षीय बेटी को रखने के लिए दे रही थी, लेकिन उसने मोबाइल लेने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों लडकियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गयी.

विवाद की जानकारी मिलने के बाद दोनों की मां भी आमने-सामने आ गयीं. कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. बरती देवी का आरोप है कि इसी दौरान रीना देवी ने पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. मां को बचाने पहुंचे रितेश कुमार को भी चोट लगी.

घटना के बाद परिजन बरती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola