गढ़वा : मझिआंव की बेटी आकृति का निशाना अचूक, पहले रीजनल में ब्रॉन्ज और अब नेशनल में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व
नेशनल में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर मझिआंव की आकृति ने बढ़ाया मान | Prabhat Khabar Network
मझिआंव की आकृति कुमारी ने नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी इस शानदार उपलब्धि के बारे में.
मनोज दूबे की रिपोर्ट
मझिआंव (गढ़वा). नगर पंचायत मझिआंव के मझिआंव खुर्द की बेटी आकृति कुमारी ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आकृति ने CISCE रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में एयर राइफल ओपन साइट अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया.
रीजनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन
रीजनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आकृति का चयन बंगाल स्टेट टीम के माध्यम से नेशनल गेम के लिए हुआ. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित नेशनल गेम में उसने बंगाल का प्रतिनिधित्व किया. उसकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है.
कक्षा 11 में पढ़ रही हैं आकृति
आकृति के पिता अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि उसने कक्षा एक से तीन तक की पढ़ाई मझिआंव में की है. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी स्थित जेवियर्स मॉडल सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है. विद्यालय की ओर से आकृति विभिन्न राइफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती है. लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला.
ये भी पढ़ें: मझिआंव-गढ़वा रोड पर हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
कड़ी मेहनत जारी रखने का लक्ष्य
आकृति ने कहा कि वह आगे भी राइफल शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेगी. उसका लक्ष्य अपने विद्यालय के साथ मझिआंव क्षेत्र और अपने दादा चंद्रशेखर तिवारी का नाम रोशन करना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए