SIR अभियान: एक दिन में गढ़वा की रफ्तार सबसे तेज, औसत में पलामू-लातेहार पीछे

Updated:
विज्ञापन

SIR अभियान (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गढ़वा जिले ने पलामू और लातेहार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। जानिए क्या हैं ताजा आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

गढ़वा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में गढ़वा ने पलामू प्रमंडल के अन्य दोनों जिलों की तुलना में बीते एक दिन में आवेदन जुटाने के मामले में बेहतर रफ्तार दिखाई है. सात सितंबर को गढ़वा में नये मतदाताओं के लिए 721 फॉर्म-6 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए 416 फॉर्म-8 प्राप्त हुए. वहीं, पलामू में 1,455 फॉर्म-6 और 397 फॉर्म-8 तथा लातेहार में 245 फॉर्म-6 और 238 फॉर्म-8 प्राप्त हुए. तीनों जिलों में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या अलग-अलग है. इसके बावजूद प्रति विधानसभा आवेदन के औसत में गढ़वा सबसे आगे रहा.

विज्ञापन

पलामू में औसत करीब 291 और लातेहार में करीब 123 रहा

गढ़वा में दो विधानसभा क्षेत्रों से एक दिन में औसतन 360 से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हुए. वहीं, पलामू के पांच विधानसभा क्षेत्रों में यह औसत करीब 291 और लातेहार के दो विधानसभा क्षेत्रों में करीब 123 रहा. फॉर्म-8 के मामले में भी गढ़वा आगे रहा. यहां प्रति विधानसभा औसतन 208 आवेदन मिले. लातेहार में यह औसत करीब 119 और पलामू में करीब 79 रहा.

संचयी आंकड़ों में पलामू सबसे आगे

छह सितंबर तक के संचयी आंकड़ों में पलामू सबसे आगे था. वहां 32,928 फॉर्म-6 प्राप्त हो चुके थे. वहीं, लातेहार में 8,175 और गढ़वा में 5,851 फॉर्म-6 मिले थे. सात सितंबर को प्राप्त आवेदनों को जोड़ने के बाद पलामू में फॉर्म-6 की कुल संख्या 34,383, लातेहार में 8,420 और गढ़वा में 6,572 हो गयी है. यानी कुल आवेदनों की संख्या में पलामू अब भी सबसे आगे है. हालांकि, एक दिन में आवेदन जुटाने की गति और प्रति विधानसभा औसत के मामले में गढ़वा की स्थिति बेहतर रही.

फॉर्म-7 में लातेहार आगे

मतदाता सूची से नाम हटाने या आपत्ति से संबंधित फॉर्म-7 में तस्वीर अलग है. सात सितंबर को लातेहार में 109, पलामू में 157 और गढ़वा में 55 फॉर्म-7 प्राप्त हुए. विधानसभा क्षेत्रों के औसत के हिसाब से लातेहार आगे रहा. दो विधानसभा क्षेत्रों वाले लातेहार में प्रति विधानसभा औसतन करीब 55 फॉर्म-7 मिले. वहीं, पलामू में यह औसत करीब 31 और गढ़वा में करीब 28 रहा.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू माफिया का नया खेल, बिहार के फर्जी चालान से तस्करी, पलामू DMO के पत्र से खुलासा

15 सितंबर तक लिये जायेंगे दावे-आपत्तियां

एसआइआर के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गयी है. प्राप्त दावों और आपत्तियों का निबटारा 14 अक्तूबर तक किया जाना है. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola