गढ़वा में 87 वर्षीय लापता महिला का दानरो नदी किनारे मिला शव, पुतला लेकर बनारस गये थे परिजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के जोबरइया से लापता 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव दानरो नदी किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

विज्ञापन

गढ़वा : थाना क्षेत्र के जोबरइया स्थित हरिओम नगर से 2 सितंबर को लापता हुई 87 वर्षीय राघो कुंवर का शव रविवार को दानरो नदी के किनारे से बरामद हुआ. वह स्वर्गीय शिवपूजन बिंद की पत्नी थीं. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. शव की पहचान राघो कुंवर के रूप में की गयी. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

कई दिनों से चल रही थी तलाश

बताया जाता है कि राघो कुंवर 2 सितंबर से अपने घर से लापता थीं. परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला. शव नहीं मिलने पर परिजनों ने पुतला तैयार कर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया था. इसके बाद वे पुतला लेकर बनारस चले गये थे.

इसी बीच दानरो नदी के किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस और परिजनों के स्तर पर पहचान की प्रक्रिया के बाद शव राघो कुंवर का होने की पुष्टि हुई.

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola