भवनाथपुर: ताश के पत्तों पर दांव लगाते 9 लोग अरेस्ट, थाने से मिली जमानत
भवनाथपुर के चपरी गांव में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 11 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं.
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चपरी गांव में चल रहे कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 11,020 रुपये नकद, चार ताश की गड्डियां और सात मोबाइल फोन बरामद किये हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आसपास के लोगों को परेशानी
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि चपरी निवासी पिंटू पासवान के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम चपरी गांव पहुंची. पुलिस ने पिंटू पासवान के घर के एक कमरे में छापेमारी की, जहां कई लोग कथित रूप से जुआ खेलते मिले. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नौ लोगों को पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें: SIR अभियान: एक दिन में गढ़वा की रफ्तार सबसे तेज, औसत में पलामू-लातेहार पीछे
11 हजार कैश बरामद
पुलिस ने मौके से 11,020 रुपये नकद, चार ताश की गड्डियां और सात मोबाइल फोन बरामद किये. सभी आरोपियों को थाने से ही बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए