भरोसा जताया, तो 90 दिन में दिखेगा असर : विकास माली
भरोसा जताया, तो 90 दिन में दिखेगा असर : विकास माली
गढ़वा. नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर की तैयारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान विकास माली ने कहा कि गढ़वा की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास के नाम पर मतदान करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो 90 दिन के भीतर विकास कार्यों को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि उनके लिए गढ़वा का हर नागरिक समान है और वे बिना किसी भेदभाव के कार्य करेंगे. बैठक में विनोद यादव, प्रमोद कुमार सहित कई राजद पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए