पति अनाप-शनाप बोलता है, पत्नी ने खाया जहर
पति अनाप-शनाप बोलता है, पत्नी ने खाया जहर
पलामू जिले के उंटारी रोड थाना के बंजारी गांव में आपसी विवाद के बाद गुस्से में आकर सरिता देवी (45 वर्ष) ने कीटनाशक खा लिया और घर से निकलकर कोयल नदी में बालू पर तड़पने लगी. घटना की सूचना मिलते ही उसके पति मनोज चौधरी एवं परिजनों ने महिला को मझिआंव स्थित रेफरल लाया. वहां उपस्थित चिकित्सक वीर प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार कर महिला को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व मनोज चौधरी दिहाड़ी मजदूरी करने के दौरान प्लांट से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था. इलाज के बाद वह लगभग चार दिन पूर्व लहर बंजारी स्थित अपने घर आया है. सिर में अंदरूनी चोट के कारण वह अनाप-शनाप बोलता है. इससे नाराज होकर पत्नी सरिता देवी ने गेहूं में डालने वाला कीटनाशक खा लिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए