हरादाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त,

Updated:
विज्ञापन
हरादाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त,

गढ़वा : कार्रवाई के दौरान पुलिस | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के हरादाग में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर दो अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त कीं, 75 लीटर शराब बरामद और 1000 किलो जावा-महुआ नष्ट किया गया।

विज्ञापन

गढ़वा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और इसके काले कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक संजीत देव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को रमना थाना क्षेत्र के हरादाग में छापेमारी की गई. इस दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण में लगी दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. इसके साथ ही शराब बनाने के लिए ड्रमों में तैयार कर रखा गया लगभग 1000 किलोग्राम जावा-महुआ घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दोबारा इस्तेमाल न किया जा सके.

कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप

उत्पाद विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है.इस मामले में अवैध शराब निर्माण और भट्ठी संचालन में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है. आरोपियों में हरादाग कला निवासी राजू चौधरी (पिता- राजेंद्र चौधरी), धर्मेंद्र चौधरी (पिता- स्वर्गीय मुखराज चौधरी) और हरादाग खुर्द निवासी चंदन कुमार (पिता- लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता) शामिल हैं.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसके साथ ही प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास अवैध शराब से जुड़ी कोई भी गतिविधि चल रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola