हज यात्रियों को लगाया मैनेजाइटिस व पोलियो का टीका

Updated:
विज्ञापन

हज यात्रियों को लगाया मैनेजाइटिस व पोलियो का टीका

विज्ञापन

गढ़वा. पवित्र हज यात्रा पर रवाना होने वाले गढ़वा जिले के 48 हज यात्रियों को गुरुवार को मैनेजाइटिस और पोलियो का टीका लगाया गया. शहर के मदरसा रोड स्थित मदरसा तब्लीगुल इस्लाम परिसर में आयोजित विशेष टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों का विधिवत टीकाकरण किया. कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिला हज समिति के समन्वय से किया गया. टीकाकरण कार्यक्रम का नेतृत्व गढ़वा जिला हज समिति के नोडल पदाधिकारी सह रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने किया. उनके साथ डॉ नौशाद आलम व डॉ प्रशांत प्रमोद भी मौजूद थे. एएनएम शारदा दास और विंदा कुमारी ने टीकाकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. इस दौरान हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच भी की गयी और उन्हें यात्रा से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गयी. डॉ असजद अंसारी ने कहा कि हज यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं. ऐसी स्थिति में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मैनेजाइटिस और पोलियो का टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम में डॉ यासीन अंसारी, सिराज खान, हाजी निजामुद्दीन अंसारी, फिरोज खान, तनवीर आलम, शरीफ अंसारी, अतहर अंसारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola