गढ़वा: पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका 

Updated:
विज्ञापन
garhwa news

रोते बिलखते परिजन

Garhwa News: गढ़वा शहर के राम साहू उच्च विद्यालय मैदान में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा शहर के राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा लोहार मोहल्ला निवासी बाबूराम प्रसाद गुप्ता के बेटे दिव्यांशु कुमार (19 वर्ष) के रूप में की गई है. प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. 

दोस्तों के सामने दी थी जान देने की धमकी

घटना के संबंध में मृतक दिव्यांशु के दोस्तों (आयुष कुमार और शिवम कुमार) ने पुलिस को एक चौंकाने वाला बयान दिया है. दोस्तों के मुताबिक, दिव्यांशु का तान्या (बदला हुआ नाम) नामक लड़की से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच लड़की का संबंध प्रियांशु जायसवाल नामक एक अन्य युवक से भी हो गया. कुछ दिन पहले दिव्यांशु ने अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था. इसके बाद गढ़वा में आयोजित खाटू श्याम बाबा के उत्सव के दौरान दिव्यांशु और प्रियांशु जायसवाल के बीच तीखी नोक-झोंक और विवाद भी हुआ था. दोस्तों ने बताया कि दिव्यांशु काफी तनाव में था. उसने हमसे कहा था कि वह अपनी प्रेमिका को किसी और के साथ नहीं देख सकता और वह फांसी लगाकर जान दे देगा. हमने उसे बहुत समझाया-बुझाया और उसके परिवार को भी इसकी तुरंत जानकारी दी. लेकिन जब तक परिजन उसे ढूंढ पाते, वह घर से निकल चुका था. परिजनों को जब दिव्यांशु के इस आत्मघाती कदम की भनक लगी, तो वे रात में ही उसकी खोजबीन में जुट गए. लेकिन रात भर उसका कहीं सुराग नहीं मिला. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने राम साहू उच्च विद्यालय के मैदान में एक पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकते देखा. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे. गढ़वा थाना पुलिस की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया और गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक दिव्यांशु कुमार ने हाल ही में इंटर की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वह रंका मोड़ स्थित बीएसएनएल के टावर में काम करने लगा था. परिजनों ने रोते हुए बताया कि वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिससे पूरे परिवार की उम्मीदें टिकी हुई थीं. उसकी असमय मौत के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और दोस्तों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola