Garhwa: रंका में अतिक्रमण हटाने का विरोध, आक्रोशित ग्रामिणों ने 1 घंटे NH को किया जाम

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते ग्रामीण

Garhwa: जिले के रंका अनुमंडल में अतिक्रमण हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच ही जाम कर दी. काफी देर तक जाम लगे रहने के बाद पुलिस प्रशासन ने समझा-बूझाकर जाम खुलवाया.

विज्ञापन

Garhwa: रंका अनुमंडल सब्जी बाजार को शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. विपणन सचिव राजीव रंजन ने जेसीबी मशीन की मदद से बाजार के करीब 50 अस्थायी दुकान को उजाड़ दिया. इससे आक्रोशित दुकानदारों ने एनएच 343 को जाम कर दिया. दुकानदारों ने लगभग एक घंटे तक सड़क को जाम रखा, जिसके बाद पुलिस के आश्वासन पर दुकानदारों ने सड़क को जाम मुक्त किया. विपणन सचिव ने बताया कि बाजार समिति की 4.64 एकड़ जमीन बाजार समिति की है. इसमें करीब एक एकड़ भूमि पर बाजार समिति की दुकाने हैं, जिसे आम लोगों को आवंटित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छोटे दुकानदारों को परेशान करने का आरोप

उन्होंने बताया कि बाकी बची भूमि पर अतिक्रमण कर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर दुकान चलाये जा रहे थे, जो अवैध है. इस कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे दुकानदार काफी आक्रोशित हो गये और सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा. इस घटना के बाद से अंबिकापुर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. झुग्गी-झोपड़ी दुकानदारों ने कहा कि केवल छोटे दुकानदारों की दुकान तोड़ी गयी है. बड़े-बड़े दुकानदारों की दुकान नहीं तोड़ी जा रही है.

ये भी पढ़ें…

रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप

रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola