गढ़वा में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, घर बनाने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट

Updated:
विज्ञापन

विवाद करते हुए लोग सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Garhwa News: गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र में विवादित जमीन पर मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. हमले में एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

मेराल से संजय तिवारी की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत झोतर गांव में विवादित भूमि पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में पिता, बेटा, पत्नी और बेटी शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. 

जेसीबी से खुदाई के दौरान शुरू हुआ विवाद  

घायलों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे आज अपनी भूमि पर घर निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से कॉलम (पिलर) की खुदाई करवा रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के निर्मल राम, सुरेंद्र राम, रंजीत राम, मनदीप राम, सुभाष राम, अमरजीत राम और अभिषेक राम एकजुट होकर वहां आ धमके. इन लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से अचानक हमला कर दिया, जिससे निर्माण कार्य करा रहे लोग लहूलुहान हो गए. 

ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव  

मारपीट और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को हमलावरों से बचाया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए डंडई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया.

ये लोग हुए घायल 

इस हिंसक झड़प में घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार है- अविनाश राम (33 वर्ष), धर्मेंद्र कुमार राम (27 वर्ष), गोरख राम (27 वर्ष), अनीश कुमार (23 वर्ष), रविशंकर राम (36 वर्ष), चिंता देवी (34 वर्ष), बासमती देवी (58 वर्ष), चंद्रकांता देवी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (19 वर्ष).  

पुलिस जांच में जुटी 

मेराल सीएचसी में घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि मारपीट के दौरान पत्थरों से किए गए वार के कारण अधिकतर लोगों के सिर (माथे) में गंभीर चोटें आई हैं. मेराल में प्राथमिक उपचार के बाद, जिन घायलों की स्थिति ज्यादा नाजुक है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola