भवनाथपुर: दो कमरों में 125 बच्चे, जर्जर भवन से हटा कर बरामदे में चल रही है पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगराखाड़ में कमरों की भारी कमी के चलते 125 बच्चे फर्श और जर्जर बरामदे में बैठने को मजबूर हैं. अप्रैल 2026 से जर्जर भवन में पढ़ाई बंद है, और मौजूदा कमरों की छत से प्लास्टर गिर रहा है.

विज्ञापन

भवनाथपुर. प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगराखाड़ में कमरों की कमी के कारण बच्चों को फर्श और बरामदे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है. विद्यालय में वर्तमान में करीब 125 बच्चे नामांकित हैं, जबकि पढ़ाई के लिए मात्र दो कमरे उपलब्ध हैं. वहीं, पूर्व में बने दो अन्य कमरों का भवन जर्जर हो चुका है, जिससे उसके कभी भी ध्वस्त होने की आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

अप्रैल से जर्जर कमरों में बंद है पढ़ाई

बताया जाता है कि अप्रैल 2026 से जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए बच्चों को वहां बैठाना बंद कर दिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को जर्जर कमरों से हटाकर बरामदे के फर्श पर बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है. इससे बच्चों को पढ़ाई के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, वर्तमान में जिन कमरों में पढ़ाई हो रही है, उनकी छत का प्लास्टर भी गिर रहा है और उनकी हालत भी जर्जर है.

2023 में शिक्षा सचिव ने किया था निरीक्षण

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, वर्ष 2023 में तत्कालीन शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने विद्यालय का निरीक्षण किया था. उस दौरान शिक्षकों ने विद्यालय में कमरों की कमी और जर्जर भवन की समस्या से उन्हें अवगत कराया था. इसके बावजूद अब तक विद्यालय में अतिरिक्त भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी है.

उपायुक्त और शिक्षा विभाग को दी गयी जानकारी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय यादव ने विद्यालय में भवन की कमी और जर्जर कमरों की स्थिति से उपायुक्त तथा संबंधित शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है. प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कमरों की तत्काल आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: धुरकी: धान पकने से पहले हाथियों ने मचायी तबाही, 100 से 150 एकड़ फसल रौंदी

मौसम की मार भी झेल रहे बच्चे

125 बच्चों के लिए केवल दो कमरे होने से विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है. बरामदे में बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को मौसम की मार भी झेलनी पड़ती है. अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से विद्यालय की समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए नए अतिरिक्त भवन का निर्माण कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: भवनाथपुर: योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola