गढ़वा DC के पहुंचते ही खुल गयी अस्पताल की पोल, ड्यूटी से नदारद थे डॉक्टर्स, SDO को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स से पूछताछ करते डीसी दिनेश कुमार यादव

Garhwa DC Inspection: गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने आज सोमवार को रमकंडा के चेटे गांव में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की. लौटते वक्त उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गयी. डॉक्टर और आयुष चिकित्सक ड्यूटी से नदारद थे. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बीडीओ और सीओ से भी विकास योजनाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

Garhwa DC Inspection: रमकंडा (गढ़वा), मुकेश तिवारी-गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव सोमवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करने रमकंडा के चेटे गांव पहुंचे थे. यहां से लौटते समय उन्होंने रमकंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गयी. रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त चिकित्सक गायब मिले. आयुष चिकित्सक रिजवाना फरहान भी ड्यूटी से गायब थीं. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अनुमंडल पदाधिकारी को इस मामले में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद किया जाता है रेफर-नर्स


गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान उपस्थित नर्स से उन्होंने पूछताछ की तो डीसी को बताया गया कि यहां मरीजों का प्राथमिक उपचार होता है. उसके बाद उन्हें रंका या गढ़वा रेफर कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: सावधान! झारखंड में 17, 18, 19 और 20 जून को भारी बारिश, 2 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

डीसी ने बीडीओ और सीओ से ली जानकारी


इसके पूर्व उपायुक्त दिनेश कुमार यादव रमकंडा प्रखंड कार्यालय पहुंचे. उन्होंने बीडीओ और अंचल अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी ली. अंचल अधिकारी अनिल रविदास से म्यूटेशन, सीमांकन, राशन वितरण से संबंधित मामलों की जानकारी ली. बीडीओ संजय कोंगाड़ी से मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, अबुआ आवास, पीएम आवास, जनमन आवास से संबंधित विकास योजनाओं की जानकारी ली.

ये भी पढ़ें: झारखंड में तीसरी क्लास तक के ये बच्चे मातृभाषा में ‘पलाश’ से करेंगे पढ़ाई, चुटकी में सॉल्व करेंगे मैथ्स के सवाल

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, वज्रपात की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola