स्थापना दिवस पर सेवा कार्य, 21 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरित

Updated:
विज्ञापन

वस्त्र वितरण करते समूह के सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री सर्वेश्वरी समूह ने केतार शाखा में अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान और 21 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं. समूह ने मानव सेवा और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन

केतार. श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को केतार शाखा की ओर से सेवा एवं मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई. समूह के अनुयायियों ने केतार बाजार से आश्रम तक प्रभात फेरी निकालकर परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के संदेशों और मानव सेवा के प्रति लोगों को जागरूक किया.

विज्ञापन

आश्रम पहुंचने के बाद अनुयायियों ने परिसर में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की. इसके बाद ‘सफल योनि’ का पाठ किया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा की ओर से 21 गरीब एवं असहाय महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया.

मौके पर शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह का मूल उद्देश्य मानव सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता करना है. परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की सेवा को आध्यात्मिक साधना से जोड़ा. इसी भावना के साथ समूह की शाखाओं द्वारा समय-समय पर सेवा कार्य किये जाते हैं. गरीब और असहाय लोगों की सहायता के साथ समाज में मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना समूह के कार्यों का प्रमुख हिस्सा है.

मौके पर उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद, मंत्री विश्वनाथ पंडित, व्यवस्थापक रामावतार राम, प्रचार मंत्री उदय प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, अवधेश प्रसाद, रामाधार यादव एवं रविशंकर प्रसाद सहित अन्य अनुयायी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola