उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जनेवा पंचायत में सरसों फसल प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन

विज्ञापन

जनेवा पंचायत में सरसों फसल प्रक्षेत्र दिवस का हुआ आयोजन उन्नत किस्मों व पोषक तत्व प्रबंधन की दी गयी जानकारी प्रतिनिधि, भंडरिया जनेवा पंचायत में गुरुवार को सरसों फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सरसों अनुसंधान निदेशालय, भरतपुर (राजस्थान) द्वारा संपोषित व कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी उपविकास योजना के तहत किसानों के बीच उन्नत सरसों किस्म बिरसा भाभा सरसों का प्रत्यक्षण किया गया. इस अवसर पर किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गयी. कृषि विज्ञान केंद्र, गढ़वा के वरीय वैज्ञानिक महेश चंद्र जराई ने योजना के उद्देश्य और लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्नत बीजों के चयन और संतुलित पोषण अपनाने से सरसों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है. वहीं वैज्ञानिक डॉ बंधनु उरांव ने किसानों से सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील किसान उपेंद्र सिंह ने किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व के रूप में सल्फर के उपयोग की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी गयी. इस योजना के अंतर्गत जनेवा गांव के कुल 50 किसानों द्वारा उन्नत सरसों किस्म का सफल प्रत्यक्षण किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे प्रगतिशील किसान ब्रजकिशोर महतो ने उन्नत बीजों और तकनीकों के प्रचार-प्रसार को अन्य गांवों तक ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में अनीता सिंह, सूरज मणिया देवी, दिलवासी देवी, किशोर सिंह, दशरथ सिंह सहित कुल 107 किसान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola