विशुनपुरा: दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी का गठन, संगमरमर की प्रतिमा होगी स्थापित

Updated:
विज्ञापन

पूजा कमिटी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विशुनपुरा में जय मां दुर्गे महासंघ हुरही की बैठक में दुर्गा पूजा के लिए नई कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. इस वर्ष मां दुर्गा की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.

विज्ञापन

विशुनपुरा. दुर्गा पूजा को लेकर जय मां दुर्गे महासंघ कमेटी हुरही की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

इसमें सर्वसम्मति से राधेश्याम सिंह को अध्यक्ष, मुन्ना साह को उपाध्यक्ष, राम सुंदर यादव को सचिव, नंदू यादव को सह सचिव, जगदीश बैठा को कोषाध्यक्ष तथा संजय कुमार गुप्ता को संचालक चुना गया.

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. कमेटी ने इस वर्ष मां दुर्गा की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया है. प्रतिमा की स्थापना बनारस से आने वाले विद्वान पंडितों के द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराए जाने का निर्णय लिया गया.

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. इसके तहत 24 घंटे का अखंड कीर्तन, नवमी के दिन महाप्रसाद वितरण तथा भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा समारोह को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का निर्णय लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola