एमडीए कार्यक्रम की निगरानी में न बरतें कोताही: डॉ असजद

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Feb 2026 9:42 PM

विज्ञापन

एमडीए कार्यक्रम की निगरानी में न बरतें कोताही: डॉ असजद

विज्ञापन

रंका. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया. कार्यक्रम में रंका सीएचसी के सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचओ, एएनएम व एमपीडब्ल्यू मौजूद थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दवा खिलाना है, जिसको लेकर सभी को प्रशिक्षण दिया गया. इसके अलावा सभी को पारिवारिक पंजी का संधारण, दिवार मार्किंग, प्रतिवेदन संकलित करने की जानकारी दी गयी. डॉ असजद अंसारी ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को एमडीए कार्यक्रम की निगरानी में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया. कार्यक्रम की निगरानी जिम्मा सुपरवाईजर को दिया गया है. वहीं सभी सीएचओ अपने अधीन क्षेत्रों में दवा प्रशासकों के कार्य की निगरानी करेंगे और प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध करायेंगे. मौके पर डॉ जीएन पाण्डेय, कृष्णा कुमार, भानु प्रताप, पीरामल फाउंडेशन से जहिर अंसारी, पंकज विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola