गढ़वा सदर अस्पताल के बंद ऑक्सीजन प्लांट-वेंटिलेटर को चालू कराने की मांग
दीपक शर्मा | Prabhat Khabar Network
गढ़वा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर के बंद पड़े होने से मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है. इस गंभीर मुद्दे को लेकर आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
गढ़वा. गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को लेकर आजसू पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर मांग-पत्र सौंपा है.
दीपक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में पीएम केयर फंड के माध्यम से गढ़वा सदर अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट एवं वेंटिलेटर उपलब्ध कराये गये थे. इसके बाद आज तक वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं हो पाया.
चिकित्सा संसाधनों का अपेक्षित रूप से संचालन नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किए जाने की स्थिति बनती है. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से पूरे मामले की जांच कराकर बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट एवं वेंटिलेटरों को शीघ्र चालू कराने, उनकी वर्तमान स्थिति की जांच कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि दिल्ली आने का उद्देश्य गढ़वा की जनता के मूलभूत जनहित के मुद्दों को संबंधित केंद्रीय कार्यालयों तक पहुंचाना है. आगामी दिनों में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य मुद्दों को भी संबंधित विभागों के समक्ष रखा जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए