चिनिया प्रखंड में बढ़ गया है भ्रष्टाचार : एआइएमआइएम
चिनिया प्रखंड में बढ़ गया है भ्रष्टाचार : एआइएमआइएम
एआइएमआइएम के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के रणपुरा बाजार में बुधवार को हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह पूर्व प्रत्याशी डॉ एमएन खान ने कहा कि चिनिया प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. यहां कोई भी कार्य बिना चढ़ावा के नहीं हो रहा है. पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में चिनिया प्रखंड में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि यदि आनेवाले विधानसभा चुनाव में उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता है, तो वह सबसे पहले चिनिया प्रखंड में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के संपूर्ण विकास का वह हर संभव प्रयास करेंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए