गायत्री शक्तिपीठ शिव मंदिर का वर्षिकोत्सव मना

Updated:
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ शिव मंदिर का वर्षिकोत्सव मना

विज्ञापन

गढ़वा. अखिल विश्व गायत्री परिवार ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर कल्याणपुर में स्थापित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की शाम 12 घंटे के अखंड कीर्तन के साथ हुई. अखंड कीर्तन की शुरुआत स्थानीय व्यास जाटा निवासी राजबलि पासवान, प्रभुदयाल प्रजापति नंदू ठाकुर और नंदू प्रजापति की टीम ने की. वहीं रविवार की सुबह अखंड कीर्तन के समापन आरती के साथ किया गया. इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. रुद्राभिषेक में काफी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय सोनी, शोभा सोनी, जिला समन्वयक विनोद पाठक, शोभा पाठक, सरयू चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, प्रभुदयाल प्रजापति, अखिलेश कुशवाहा, संजय कमलापुरी, मीना कमलापुरी, अनीता देवी, पूनम चौबे, सरिता तिवारी, ममता तिवारी, प्रोफेसर संत कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola