भाभी का हत्या करनेवाला देवर यूपी से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भाभी का हत्या करनेवाला देवर यूपी से गिरफ्तार

विज्ञापन

नगर ऊंटारी थाना के कुंबा खुर्द गांव के अमरसरई टोला में अपनी भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी उसके देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नगर ऊंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी विजय उरांव की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के विढ़मगंज से की गयी है. विजय ने 12 जुलाई को जमीन विवाद में अपनी भाभी रीना देवी की हत्या टांगी से काटकर कर दी थी. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नगर ऊंटारी पुलिस की एक टीम बनायी गयी थी. उन्होंने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाहर भागने की फिराक में था. लेकिन पैसे के अभाव में वह बाहर नहीं जाकर इधर-उधर छुपता फिर रहा था. पैसे के जुगाड़ में आरोपी ने 16 जुलाई को अपने चाचा के घर रात में घुसकर चोरी की थी. इस दौरान वह अपने चाचा के घर में रखे मोबाइल और मंगल सूत्र की चोरी कर ली थी. मंगलसूत्र को उसने बिलासपुर के एक स्वर्णकार के पास 3500 रुपये में बेच दिया था. इसके बाद वह बाहर भागने की फिराक में था. लेकिन वह भाग पाता, इसी बीच छापेमारी दल ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से 2100 रु नकद व एंड्राइड मोबाइल मिला है. वहीं स्वर्णकार के पास बेचा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया है. प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola