केतार: लगातार बाइक चोरी से ग्रामीणों में बढ़ा डर, घर के अंदर खड़े करने लगे वाहन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केतार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. डर के मारे लोग अपनी बाइकें घर के अंदर खड़ी करने लगे हैं, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. ग्रामीण पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

केतार. थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव निवासी दिलीप गुप्ता के घर से चोरी हुई बाइक के मामले में मेदिनीनगर पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान बगल के गांव बांसडीह के बिगहा टोला निवासी शुभम कुमार पासवान के रूप में हुई है. घटना के बाद परसोडीह समेत आसपास के गांवों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है.

विज्ञापन

घर के अंदर रखने लगे बाइक

ग्रामीण अब घर के बाहर खड़ी बाइक को सुरक्षित रखने के लिए घर के अंदर रखने लगे हैं. जिन घरों में बाइक रखने की जगह नहीं है, वे दूसरे के घरों में वाहन खड़ा कर रहे हैं. रात में भी लोग सतर्क रह रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं से असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

2021 में फाइनेंस कर्मी से हुई थी लूट

बताया गया कि बांसडीह गांव के ही एक युवक ने 12 फरवरी 2021 को चार साथियों के साथ खैरवा गांव में फाइनेंस कंपनी के कर्मी को हथियार का भय दिखाकर बाइक और मोबाइल लूट लिया था. पुलिस ने हाल में इस मामले का उद्भेदन किया है. इसके बाद बाइक चोरी के मामले में भी बांसडीह गांव के युवक का नाम सामने आने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गयी है.

चार दिन पहले भी बाइक लूट की घटना

जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने कहा कि लगातार घटनाओं से गांव में भय का माहौल है. चार दिन पूर्व इसी गांव के मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ अखिलेश की बाइक हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग गांव से लूटी गयी थी. उक्त घटना के उद्भेदन के तुरंत बाद दिलीप गुप्ता की बाइक चोरी होने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. प्रशासन को इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

पूर्व मुखिया अनिल पासवान ने कहा कि लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है. पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है. भोला साह, रामेश्वर, गोपाल साह, विष्णु साह, उमेश साह, आनंद कुमार गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, संतोष कुमार, ददन गुप्ता, पचु साह और उमेश गुप्ता ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola