सद्गुरु धर्मदेव जी महाराज की जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन

सद्गुरु धर्मदेव जी महाराज की जयंती मनी

विज्ञापन

हरिहरगंज. ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान के हरिहरगंज प्रखंड इकाई ने प्रथम परंपरा सदगुरु आचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज की 107 वीं जयंती मनायी. कार्यक्रम का आयोजन शहर के बालिका उच्च विद्यालय परिसर में हुआ. भक्तजनों ने सदगुरुदेव के तस्वीर पर फूलमाला अर्पित किया.भक्तजनों ने भजन व सोहर प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. विशेष सत्संग गोष्ठी में संस्थान के प्रचारक गिरिजा प्रसाद सिंह ने प्रथम परंपरा सदगुरु के जीवन दर्शन व विहंगम योग के सिद्धांत पर प्रकाश डाला.इस दौरान आध्यात्मिक ज्ञान, मानव जीवन में गुरु की महत्ता व आत्मचेतना के विकास के बारे में बताया गया. वक्ताओं ने कहा कि विहंगम योग आत्मिक उन्नति का सरल मार्ग है, जो व्यक्ति को सदाचार, संयम और समाज सेवा की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा संत समाज के उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, कुमुद रंजन सिंह, प्रखंड परामर्शक मदन प्रसाद, विश्वनाथ शर्मा, बिहारी गुप्ता, गणपत पासवान, रघुवीर, धीरेंद्र कुमार, महादेव पासवान, सुमित्रा देवी, सुनैना देवी, रेणु देवी, मंजू देवी व नीतू देवी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola