सभी बैंक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करें : उपायुक्त
सभी बैंक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करें : उपायुक्त
जिला परामर्शदात्री समिति के सत्र 2024-25 की पहली तिमाही की बैठक उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. इसमें उपायुक्त ने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों का सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना, केसीसी, पीएमइजीपी, एमएसएमइ, पीएमएफएमइ, महिला लखपति किसान योजना, आरसेटी व फिनांशियल इनक्लूजन समेत अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान सभी बैंकों को अच्छे प्रदर्शन करने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला अग्रणी बैंक की ओर से बताया गया कि जिले के 186 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. उक्त सभी बीसी सखी को पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोलने में सभी बैंकों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पीएमइजीपी, केसीसी व मुद्रा ऋण समेत अन्य का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचाने तथा बैंकों को आगे आकर माइक्रो फिनांस करने की भी बात कही. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में अपेक्षाकृत कम प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा लाभुकों को आच्छादित करने में तेजी लाने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
उपस्थित लोग : बैठक में जिप अध्यक्ष शांति देवी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, विश्रामपुर विधायक प्रतिनिधि चंद्रदीप चंद्रवंशी उर्फ भोला चंद्रवंशी, जिला अग्रणी प्रबंधक एके मांझी, एसके रंजन, आरसेटी प्रभारी इंदुभूषण लाल व सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए