गढ़वा में अवैध पेट्रोल बेचने वालों पर एक्शन, 5 दुकानें सील
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 May 2026 11:58 AM
जांच के दौरान एसडीएम
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सात दुकानों में अवैध पेट्रोल भंडारण और बिक्री का खुलासा हुआ, जबकि पांच दुकानों को सील कर दिया गया.
गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: गढ़वा और मझिआंव क्षेत्र में परचून और जनरल स्टोर की दुकानों में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. अलग-अलग स्रोतों से मिल रही शिकायतों के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.
सात दुकानों में मिला अवैध पेट्रोल
इस औचक कार्रवाई के दौरान सात दुकानों में अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण और बोतलों में भरकर अधिक कीमतों पर बेचने की बात सामने आई है. एसडीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच दुकानों को मौके पर ही बंद (सील) करवा दिया गया, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की गई है.
इन दुकानदारों पर हुई कार्रवाई
जिन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें रामसागर राम, सुकृत मेहता, उमेश मेहता, सतीश कुमार पांडेय, राधाकृष्ण मेहता, सुभाष मेहता, प्रमोद प्रसाद केसरी का नाम शामिल हैं. जांच के दौरान पकड़े गए दुकानदारों ने जिन पेट्रोल पंपों से ईंधन की आपूर्ति होने की बात स्वीकार की है, प्रशासन अब उनपर भी शिकंजा कस रहा है.
खरीदारों पर भी होगी कार्रवाई
एसडीएम ने बताया कि संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों से शो-कॉज किया जा रहा है और इस पूरे रैकेट में उनकी भूमिका की जांच जारी है. इसके अलावा, क्षेत्र में इस अवैध धंधे पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में अंचल पदाधिकारियों थाना प्रभारियों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से भी जवाब-तलब किया जा रहा है. एसडीम संजय कुमार का कहना हैं कि परचून, कपड़ा दुकान या घरों में पेट्रोल रखना और बेचना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है. इसके लिए सिर्फ लाइसेंस धारी पेट्रोल पंप ही अधिकृत हैं. अवैध स्रोतों से पेट्रोल खरीदने वाले वाहन चालकों पर भी अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आम लोगों से अपील
एसडीएम संजय कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति, अग्निकांड या संभावित दुर्घटना से बचने के लिए केवल अधिकृत पेट्रोल पंपों से ही ईंधन खरीदें. उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि अगर उनके आसपास कहीं भी इस तरह अवैध रूप से बोतलों में पेट्रोल बेचा जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें जिससे कि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










