Abua Awas Yojana: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में आए 1200 आवेदन में 600 अबुआ आवास के

गढ़वा के रमकंडा में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के शिविर में आवेदन करने पहुंची ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर
Abua Awas Yojana: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सबसे ज्यादा आवेदन अबुआ आवास के लिए आ रहे हैं.
Table of Contents
Abua Awas Yojana: हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में आवेदन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के भंडार पंचायत सचिवालय में रविवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 1200 आवेदन दिए. इनमें से 699 आवेदन सिर्फ अबुआ आवास के थे.
सामाजिक सुरक्षा विभाग ने की 5 महिलाओं की गोद भराई
इस शिविर में 200 लोगों को जेएसएलपीएस के माध्यम से आई कार्ड का वितरण किया गया. 22 लोगों को ऑन द स्पॉट सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति दी गयी. सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 5 महिलाओं की गोद भराई की. स्वास्थ्य विभाग ने 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच की. कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये थे.
रमकंडा के हरहे में मिले 750 आवेदन
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले के ही रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत भवन परिसर में शिविर में करीब 750 आवेदन जमा हुए. यहां भी सबसे अधिक आवेदन अबुआ आवास के लिए जमा हुए. इस दौरान कई आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर उनका ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. अधिकारियों ने आवेदन देने वालों को आश्वासन दिया कि शेष लोगों के आवेदन का भी जल्द से जल्द निष्पादन कर दिया जाएगा.
Also Read
झारखंड में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आज से, मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 को
हेमंत सोरेन आज खूंटी में, लाभुकों से करेंगे ऑनलाइन बात, झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह
नगर निगम क्षेत्र में कब से शुरू होगा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




