हेमंत सोरेन आज खूंटी में, लाभुकों से करेंगे ऑनलाइन बात, झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह

खूंटी के कचहरी मैदान में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने एक दिन पहले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया.
खूंटी के कचहरी मैदान में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने एक दिन पहले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने सभी अतिथियों, लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया. श्री मिश्र ने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को ब्रीफ कर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी. सभी दंडाधिकारी और पुलिस को उनके दायित्वों को बताया. मौके पर एसपी अमन कुमार, डीडीसी नीतीश कुमार सिंह, एसडीओ अनिकेत सचान सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के तहत कचहरी मैदान में आयोजित शिविर में कुल 15 स्टॉल लगाये जा रहे हैं. जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ आवेदन भी प्राप्त किया जायेगा. मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे.
तोरपा के लाभुकों से ऑनलाइन संवाद करेंगे हेमंत सोरेन
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खूंटी आयेंगे. खूंटी आगमन के दौरान मुख्यमंत्री शिविर में आनेवाले लाभुकों से ऑनलाइन जुड़कर सीधी बात करेंगे. वे योजना से लाभुकों को मिलनेवाले लाभ की जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तोरपा के दियांकेल में शुक्रवार को आयोजित शिविर में लाभुकों से ऑनलाइन जुड़ेंगे. वे यहां के लाभुकों से सीधी बात करेंगे. लाभुकों को मिलनेवाले फायदों की जानकारी भी लेंगे. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. बीडीओ कुमुद झा ने गुरुवार को दियांकेल पंचायत भवन जाकर वहां शिविर के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया. लाभुकों के सीएम के साथ ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था का भी जायजा लिया. बीडीओ स्वयं शिविर तथा लाभुकों से बातचीत को लेकर की जा रही तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दियाकेल में आने वाले लाभुकों से जुड़कर बात करने की खबर से गांव के लोग उत्साहित हैं. मुखिया शिशिर तोपनो ने बताया कि सीएम यहा पर कुछ चयनित लाभुकों से ऑनलाइन जुड़कर बात करेंगे.
Also Read: ‘आज भी विस्थापन का दंश झेल रहे हैं आदिवासी समाज के लोग’, खूंटी में बोले सीएम हेमंत सोरेन
झामुमो के कार्यकर्ता उत्साहित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खूंटी आगमन को लेकर झामुमो कार्यकर्ता उत्साहित हैं. कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है. पार्टी के खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक गांव से कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. सीएम के स्वागत की विशेष तैयारी होगी. कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर गाजे-बाजे के साथ पहुंचेंगे. श्री अहमद ने कहा कि सीएम खूंटी वासियों को कई योजनाओं की सौगात देंगे. जुबैर अहमद की अगुवाई में जिले के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल कचहरी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर मगन मंजीत तिरु, सुशील पाहन, नेली डहंगा, देवनाथ माघइया, राहुल केशरी, बिनोद उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




