छत्तीसगढ़ में ट्रक एक्सीडेंट में मझिआंव के युवक की मौत
छत्तीसगढ़ में ट्रक एक्सीडेंट में मझिआंव के युवक की मौत
मझिआंव. मझिआंव थाना क्षेत्र के तलसबरिया गांव निवासी वीरेंद्र पासवान के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीषण ट्रक एक्सीडेंट में शुक्रवार को मौत हो गयी. रविवार को मृतक का शव पैतृक गांव आते ही पूरे इलाके में मातम छा गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बाकी नदी के तट पर मुकेश का अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों ने बताया कि मुकेश रायगढ़ में ट्रक चलाता था और शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण उसका ट्रक एक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पास के ही एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. *
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए