करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी स्व. सिदेश्वर प्रसाद के पुत्र संजय कुमार 35 वर्ष की गुरुवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संजय कुमार अपनी खेत में धान रोपने के लिये गया हुआ था. इस दौरान खेत में बांस के सहारे लगा बिजली का तार टूटकर नीचे पानी में गिर गया, जिससे करंट की चपेट में आने से संजय की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट कराकर परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola