बेटे व बहू से झगड़े से परेशान होकर कुएं में कूदी महिला

Updated:
विज्ञापन

बेटे व बहू से झगड़े से परेशान होकर कुएं में कूदी महिला

विज्ञापन

केतार. केतार थाना क्षेत्र के बीजडीह गांव निवासी अमरनाथ राम की 50 वर्षीय पत्नी मानती देवी ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर शनिवार को घर के समीप स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी. जिसे मानती के बेटे व बहू ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बांस की सीढ़ियां जोड़कर काफी मशक्कत के बाद मानती देवी को बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकाला. कुएं में अधिक पानी नहीं होने कारण उसकी जान बच गयी. सूचना मिलते ही केतार पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ऑटो से उन्हें भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मानती देवी ने बताया कि बहू और बेटे से अक्सर होने वाले झगड़े से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola