अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) रंका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने रिश्ते में लगने वाली 13 वर्षीय पोती (किशोरी) के साथ दुष्कर्म किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रंका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि यह मामला बीते 26 फरवरी का है. दोपहर करीब एक बजे किशोरी घर से पानी लाने के लिए निकली थी. इसी दौरान रास्ते में आरोपी दादा ने उसे बहला-फुसलाकर और लालच देकर अपने पास बुला लिया. इसके बाद वह उसे पास की एक झोपड़ीनुमा घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने किशोरी इस मामले की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दी थी. वहीं अगले दिन शारीरिक कष्ट होने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनायी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को दबाने के लिए गांव में पंचायत भी बुलायी गयी थी. हालांकि, पंचायत में बात नहीं बनी, जिसके बाद पीड़िता की मां रंका थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए गढ़वा भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola