ट्रक का चक्का चढ़ा, गुजरात गये मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 9:09 PM
ट्रक का चक्का चढ़ा, गुजरात गये मजदूर की मौत
रमना थाना क्षेत्र के केरवा गांव के बारपानी टोला निवासी मजदूर 36 वर्षीय लखन सिंह की मौत उसपर ट्रक का चक्का चढ़ जाने से गुजरात में हो गयी. उसका शव छठ के दिन गुरुवार को गांव लाया गया. लखन सिंह गुजरात में ट्रक चलाता था. वह मंगलवार को ट्रक की सर्विसिंग कराने के बाद ट्रक स्टार्ट कर चलने ही वाला ही था कि ट्रक के नीचे कुछ रहने पर उसे निकालने ट्रक के नीचे गया. इसी दौरान ट्रक ढलने के कारण ट्रक का चक्का लखन सिंह पर चढ़ गया. इस कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर उसके गांव में छठ पर्व का माहौल मातम में बदल गया. घटना के बाद लखन सिंह का शव गुरुवार को बारपानी लाया गया. शव पहुंचते ही परिजन के चित्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता ताहीर अंसारी वहां पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया. मौके पर शिक्षक रामसुंदर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि जसवंत पासवान, सीता पासवान, धर्मदेव सिंह, कैलाश परहिया, संतोष पाल व शंभू सिंह मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










