पहलगाम में हुये आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया

Updated:
विज्ञापन
पहलगाम में हुये आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया

पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमले में शहीद हुए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए मझिआंव मुख्य बाजार में बुधवार की देर शाम श्रीराम जानकी अखाड़ा एवं हिंदू एकता मंच द्वारा शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

विज्ञापन

मझिआंव. पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमले में शहीद हुए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए मझिआंव मुख्य बाजार में बुधवार की देर शाम श्रीराम जानकी अखाड़ा एवं हिंदू एकता मंच द्वारा शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. साथ ही आतंकवादियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च श्रीराम जानकी अखाड़ा परिसर से निकलकर ब्लॉक रोड होते हुए शिव मंदिर से वापसी होकर मुख्य बाज़ार सड़क मार्ग से होते हुए चंद्रवंशी टोला तक भ्रमण किया. इसके बाद पुनः श्रीराम जानकी अखाड़ा परिसर के पास पहुंचकर समापन किया गया. इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं आतंकवादियों को तत्काल सजा देने की मांग के समर्थन में नारे लगाये गये. विदित हो कि इस हमले में 27 लोगों को जान गंवानी पड़ी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इस अवसर पर किसान नेता पुष्प रंजन मेहता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदू नागरिकों पर आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु मझिआंव बाजार में हिन्दू एकता मंच, मझिआंव के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया है. उन्होंने इस कायरनामा हरकत करने वालों को और आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देश द्रोहियों को सरकार से ढ़ूंढ कर करारा जवाब देने की मांग की. कैंडल मार्च में हिंदू एकता मंच के विवेक सोनी, मारुत नंदन सोनी,नीरज कमलापुरी, उज्जवल कुमार, मनीष गुप्ता, दीपक माली, शनिचंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, ऋषि पांडे, प्रेम पांडे, चंदन सिंह सहित काफी संख्या में हिंदू जागरण मंच के युवा वर्ग के काफी संख्या में लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola