खूंटी की टीम ने लातेहार को हराया

Published at :20 Apr 2017 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी की टीम ने लातेहार को हराया

गढ़वा. गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-16 प्लेट ग्रुप के लीग मैच में बुधवार को खूंटी की टीम ने लातेहार की टीम को 66 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया़ टूर्नामेंट में लातेहार ने टॉस जीतकर खूंटी को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया़ खूंटी की टीम ने […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-16 प्लेट ग्रुप के लीग मैच में बुधवार को खूंटी की टीम ने लातेहार की टीम को 66 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया़ टूर्नामेंट में लातेहार ने टॉस जीतकर खूंटी को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया़ खूंटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाये़, जिसमें हिमांशु ने शानदार 51 रन बनाये. वहीं अनिल महतो अर्द्धशतक बनाने से चूक गये और 49 रन बनाये़ लातेहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये़

जवाबी पारी खेलने उतरी लातेहार की टीम ने 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी़ लातेहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक किसपोट्टा ने 53 रनों का योगदान दिया़ खूंटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने तीन विकेट हासिल किया़ अभिषेक को मुख्य अतिथि डॉ पंकज प्रभात ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह,सच्चितानंद धर दुबे,कमलेश कुमार सिन्हा,संजय सहाय, प्रिंस सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola